यूपी में शुरू हुई वार्षिक फास्टैग सुविधा

यूपी में शुरू हुई वार्षिक फास्टैग सुविधा, 3 हजार रुपये में 200 बार कर सकेंगे टोल क्रॉस

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत  लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आज से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की वार्षिक फास्टैग सुविधा लागू हो गई है। इस सुविधा के तहत निजी चार पहिया वाहन मालिक मात्र 3,000 रुपये देकर एक साल में 200 बार तक टोल प्लाजा से गुजर सकेंगे। यदि वाहन मालिक 365 दिन पूरे होने से पहले ही 200 बार टोल क्रॉस कर लेते हैं तो उन्हें दोबारा फास्टैग रिचार्ज कराना होगा। यह सुविधा केवल निजी चार पहिया वाहनों को मिलेगी। टोल प्लाजा कर्मियों को भी इसके संचालन का प्रशिक्षण दिया गया है।

 

लखनऊ के आसपास के टोल प्लाजा से रोजाना करीब 15,000 कारें, जीप और वैन गुजरती हैं, जिनमें लगभग एक हजार टैक्सी कोटे के वाहन होते हैं और शेष निजी वाहन। कानपुर-प्रयागराज, कानपुर-सागर और कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर भी निजी वाहनों की बड़ी संख्या टोल प्लाजा से निकलती है। फास्टैग बनवाने वालों को वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कराना अनिवार्य होगा। जिन वाहनों में चेचिस नंबर दर्ज नहीं है, उन्हें यह वार्षिक सुविधा नहीं मिलेगी।

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज यादव ने बताया कि वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा एप’ से वार्षिक फास्टैग की प्री-बुकिंग कर सकते हैं। ये फास्टैग 15 अगस्त की रात 12 बजे से एक्टिवेट हो चुके हैं। वाहन टोल क्रॉस करते ही मालिक को मैसेज और शेष यात्रा की जानकारी एसएमएस से मिल जाएगी।

उन्होंने बताया कि वार्षिक फास्टैग वाहन की विंडशील्ड पर चिपकाना अनिवार्य है, अन्यथा फास्टैग ब्लैकलिस्ट हो जाएगा। जिन राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे पर वाहन एक टोल प्लाजा से प्रवेश कर दूसरे से निकलते हैं, वहां इसे एक ही क्रॉसिंग माना जाएगा। यह सुविधा पूरे देश में राष्ट्रीय राजमार्गों, एक्सप्रेसवे और एनएचएआई की रिंग रोड पर लागू रहेगी।

इसके अलावा, टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले निजी वाहन मालिकों को पहले की तरह मंथली पास की सुविधा मिलती रहेगी। जब तक उनका पास सक्रिय रहेगा, तब तक टोल क्रॉसिंग वार्षिक फास्टैग की सीमा में शामिल नहीं होगी। यदि मंथली पास की राशि समाप्त हो जाती है तो कटौती वार्षिक फास्टैग से की जाएगी।

ये भी पढ़ें एटा सड़क हादसे पर केंद्रीय मंत्री का दौरा: मृतकों के परिजनों को सांत्वना

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया