एटा सड़क हादसे पर केंद्रीय मंत्री का दौरा: मृतकों के परिजनों को सांत्वना

एटा सड़क हादसे पर केंद्रीय मंत्री का दौरा: मृतकों के परिजनों को सांत्वना, घायलों के बेहतर इलाज का आश्वासन

संवादाता अमन अहमद। एटा। खाटूश्यामजी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की मैक्स गाड़ी के खड़े कंटेनर से टकराने के बाद हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी। शनिवार रात केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा असरौली गांव पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।

हादसे में चार महिलाएं और सात बच्चों की मौत हुई थी। मृतकों में असरौली गांव के सात लोग, मिरहची थाना क्षेत्र के गढ़ौली के दो और फिरोजाबाद जिले के खेड़ा गांव के दो लोग शामिल थे। इनमें शीला और उनका पुत्र आर्यन, प्रियंका और उनकी पुत्री पूर्वी, सौरभ की पुत्री वैष्णवी, मनोज की पत्नी सीमा और पुत्री वासू, फिरोजाबाद की सलोनी और महक तथा सोनम और उनकी पुत्री मिस्टी की मौत हो गई।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि कई घायल अभी भी गंभीर हालत में हैं, जिनमें एक व्यक्ति कोमा में है। उन्होंने दिल्ली में घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया।

सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

ये भी पढ़ें लुधियाना श्री राधा कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी पर भव्य आयोजन

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया