सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने गीतों-भजनों के माध्यम से दी सरकार की योजनाओं की जानकारी।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने गीतों-भजनों के माध्यम से दी सरकार की योजनाओं की जानकारी।

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत हरियाणा।

पानीपत, 18 मार्च । सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग की भजन मंडली के कलाकारों द्वारा बुधवार को जिले के गांव डिकाडला व हथवाला में ग्रामीणों को जल संरक्षण, स्वच्छता, नशामुक्त, पौधारोपण, बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं बारे जागरूक किया गया। विभाग के कलाकारों ने विकासात्मक गीतों व भजनों के माध्यम से जागरूक किया ताकि नागरिक योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सकें। इसके साथ-साथ समाज में पनप रही बुराइयों को भी खत्म किया जा सकें। जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी सुनील बस्ताड़ा ने इस बारे विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि विभाग की भजन मंडली के पार्टी लीडर श्रीपाल व अन्य सदस्यों ने गांव डिकाडला व हथवाला में विकासात्मक गीतों व भजनों के माध्यम से बताया कि राज्य व केंद्र सरकार द्वारा जनहित में क्रियान्वित की जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार करने के लिए विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के दौरान आमजन मानस को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं, मेरी फसल-मेरा ब्योरा, बागवानी, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि यंत्र अनुदान योजना, जल संरक्षण, पौधारोपण सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। इस दौरान भजन मंडली कलाकारों ने आमजन से सरकार द्वारा लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। भजन मंडली कलाकारों ने गीतों व भजनों के माध्यम से लोगों को जल के महत्व के बारे में अवगत करवाते हुए कहा कि जल अनमोल है, हमें इस अमूल्य उपहार को आने वाली पीढ़ी के लिए संजोकर रखना है। इसके साथ-साथ आमजन को बरसाती सीजन में अधिक से अधिक बरसाती पानी का संचयन करने तथा पौधारोपण करने के बारे में भी प्रेरित किया जा रहा है। आमजन को बताया जा रहा है कि पौधों की देखभाल भी अपने बच्चों की तरह करें, पौधारोपण से न केवल हमारे गांव का सौंदर्यीकरण होता है बल्कि वातावरण शुद्ध व स्वच्छ भी होता है। इस दौरान कलाकारों द्वारा लोगों को मेरा पानी-मेरी विरासत योजना की भी जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि बेटा-बेटी में कोई अंतर नही है उनके साथ सम्मान व्यवहार करें। बेटियों के जन्मदिन को भी बेटों की तरह मनायें। कन्या भूण्र हत्या की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा अथक प्रयास किए जा रहें हैं। आम नागरिक भी सामाजिक बुराइयों को खत्म करनें में अपना पूर्ण सहयोग करें।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया