प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी: उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र दहिया।

प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी: उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र दहिया।

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत हरियाणा।

पानीपत, 18 मार्च। जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को जिला सचिवालय के प्रथम तल स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने की। बैठक में जल आपूर्ति, गुणवत्ता, संरक्षण और प्रबंधन से जुड़े सभी अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि जिले के प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में एजेंडा के सभी बिंदुओं पर क्रमवार समीक्षा की गई। जल अर्पण दिवस को लेकर ग्राम पंचायतों को जिम्मेदारी सौंपने और सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। वहीं जल महोत्सव के तहत गांव-गांव में जागरूकता अभियान, रैलियां और स्कूल गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त डॉ दहिया ने जल सेवा आंकलन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जल आपूर्ति की स्थिति, गुणवत्ता और लोगों की संतुष्टि की समीक्षा की गई, जिसमें जिले की उपलब्धि संतोषजनक पाई गई। इसके अलावा पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच और निगरानी को और मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए। उपायुक्त ने जल स्रोतों की सुरक्षा और जल आपूर्ति ढांचे को सुरक्षित रखने के लिए सख्त कदम उठाने को कहा। बैठक में गर्मी के मौसम को देखते हुए विशेष तैयारियों पर भी चर्चा हुई।उपायुक्त डॉ.दहिया ने पाइप लाइन लीकेज की मरम्मत, पानी की बर्बादी रोकने, टैंकरों की व्यवस्था और पानी की शुद्धता बनाए रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। इसके अलावा ग्राम पंचायतों के लिए ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस (ओएंडएम) के तहत इंडियन बैंक में संयुक्त खाता खोलने, ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिल संग्रह बढ़ाने और शिकायत निवारण प्रणाली को और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में जिला तकनीकी इकाई के गठन को लेकर भी चर्चा हुई। जो ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाओं की तकनीकी निगरानी और सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उपायुक्त डॉ. दहिया ने बैठक में कहा कि जल संरक्षण और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि जिले में जल प्रबंधन की व्यवस्था और अधिक मजबूत हो सके। इस मौके पर कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर प्रवीण गुलिया, सीएमओ विजय मलिक, बीडीपीओ शक्ति सिंह, डीपीआरओ डॉ. सुनील बसताडा, पब्लिक हेल्थ के कार्यकारी अभियंता करण बहल, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, एसडीओ वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें