जनपद एटा के कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता

जनपद एटा के कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने घर में घुसकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन एवं एसपी सिटी के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस, जनपदीय स्वाट टीम एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई को बड़ी सफलता मिली। कोतवाली नगर पुलिस ने तीन शातिर अभियुक्तों एवं एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपियों पर पूर्व में भी दर्जनभर से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की पुष्टि हुई है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, चोरी का लगभग 32,700 रुपये नकद, दो अंगूठी, एक मंगलसूत्र पीली धातु, तीन जोड़ी पाजेब, तथा दो धातु के छल्ले बरामद किए हैं।

पुलिस की इस संयुक्त सफलता को चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई के रूप में अहम माना जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार आरोपियों से पूछताछ में अन्य घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है। पुलिस टीम आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal