जनपद एटा में 04 दिसम्बर 2025। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा

जनपद एटा में 04 दिसम्बर 2025।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

प्राधिकरण के निर्देशों के अनुपालन में तथा माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के आदेशानुसार जनपद में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 13 दिसम्बर 2025, दिन शनिवार को किया जाना प्रस्तावित है। इसी क्रम में लोक अदालत के सफल संचालन हेतु आज दिनांक 04 दिसम्बर 2025 को विश्राम कक्ष, एम०ए०सी०टी० परिसर में प्री-ट्रायल बैठक आयोजित की गई। यह बैठक अहमद उल्लाह खाँ, पीठासीन अधिकारी, एम०ए०सी०टी०, एटा तथा कमालुद्दीन, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में नेशनल इन्श्योरेंस कम्पनी लि० के अधिवक्ताओं एवं अधिकारियों की उपस्थिति रही। इस दौरान आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर निस्तारित कराने के निर्देश दिए गए। बकाया प्रकरणों, विशेषकर मोटर दावा प्रतिकर से संबंधित वादों में पक्षकारों की सहमति से शीघ्र निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। बैठक में उपस्थित अधिवक्ताओं एवं अधिकारियों में मुख्य रूप से—
रवि कान्त सक्सैना, एस०एस० सिसौदिया, विनीत कुमार जौहरी, नीरज कुमार गुप्ता, राजीव गुप्ता, प्रमोद कुमार शुक्ला, संजीव कुमार गुप्ता, प्रशान्त कुमार, राजीव शर्मा, गिरिश चन्द्र शर्मा, विकास वाष्र्णेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में लोक अदालत को सफल बनाने हेतु समन्वित प्रयास करने का संकल्प लिया गया।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की