घर बैठे करें गैस सिलेंडर की बुकिंग
स्टेट संवाददाता विष्णु रावत
एजेंसी जाने की जरूरत नहीं प्रशासन की अपील
जनहित में जारी एक महत्वपूर्ण सूचना में सभी एलपीजी उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि गैस सिलेंडर रिफिल बुक कराने के लिए गैस एजेंसी या गोदाम पर आने की आवश्यकता नहीं है। उपभोक्ता अपने घर बैठे ही फोन कॉल, मिस्ड कॉल, व्हाट्सएप, मोबाइल ऐप और ऑनलाइन माध्यमों से आसानी से गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं। प्रशासन ने बताया कि अनावश्यक भीड़ से बचने और उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कंपनियों ने कई डिजिटल और फोन आधारित सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।
IVRS / फोन कॉल से बुकिंग
भारत गैस – 7715012345 / 7718012345
इंडेन गैस – 7718955555
एचपी गैस – 8888823456
मिस्ड कॉल से बुकिंग
भारत गैस – 7710955555
इंडेन गैस – 8454955555
एचपी गैस – 9493602222
व्हाट्सएप से बुकिंग
भारत गैस – 1800224344
इंडेन गैस – 7588888824
एचपी गैस – 9222201124
मोबाइल ऐप से बुकिंग
Bharatgas – Hello BPCL
IndianOil – IndianOil ONE
HP Gas – HP PAY
ऑनलाइन माध्यम इसके अलावा उपभोक्ता Paytm, Amazon, Google Pay, PhonePe और संबंधित कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं। प्रशासन ने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि गैस एजेंसियों पर भीड़ लगाने से बचें और उपलब्ध डिजिटल व फोन सुविधाओं का उपयोग कर घर बैठे ही गैस सिलेंडर की बुकिंग करें। इससे समय की बचत होने के साथ व्यवस्था भी सुचारू बनी रहेगी।












