एटा में कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी एसआई भर्ती परीक्षा शुरू

एटा में कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी एसआई भर्ती परीक्षा शुरू

जिला संवाददाता काव्यांश रावत

डीएम ने लिया परीक्षा केंद्रों का जायजा

एटा। जनपद में उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से कराई जा रही है। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने प्रेन्टिस गर्ल्स इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जाए।
दरोगा भर्ती परीक्षा दो दिनों में चार पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा संपन्न होगी। जिलेभर में लगभग 3100 परीक्षार्थी इस भर्ती परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।
परीक्षा को नकलविहीन और सुरक्षित बनाने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। साथ ही पुलिस प्रशासन और अन्य जांच एजेंसियां भी पूरी सतर्कता के साथ निगरानी कर रही हैं। गौरतलब है कि एटा जिला पहले भी परीक्षाओं के मामलों में संवेदनशील रहा है, इसलिए प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरती है। जिले में कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय और एडीएम सत्य प्रकाश सिंह की टीम भी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रही है और सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रही है।
प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलविहीन तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की