घूसखोर कानूनगो 10 हजार की रिश्वत लेते विजिलेंस के हत्थे चढ़ा

घूसखोर कानूनगो विजिलेंस के चढ़ा हत्थे, 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत, आज विजिलेंस टीम ने चर्चित कानूनगो को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी कानूनगो, जिसका नाम मोहम्मद अयूब है, शिकायतकर्ताओं से रिश्वत मांगने का आरोप था। इसके अलावा आपको बता दें कि जिसको मांधाता कोतवाली के बगल एक दुकान पर 10000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों विजिलेंस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही आपको बता दें कि घुसखोरी के मामले में गिरफ्तार कानूनगो जनपद प्रतापगढ़ के सदर में स्थित कानूनगो के पद पर तैनात हैं।

जानिए पूरा मामला:

शिकायतकर्ताओं ने विजिलेंस टीम को शिकायत की इसके बाद विजिलेंस टीम के द्वारा जनपद प्रतापगढ़ के सदर में तैनात मोहम्मद अयूब कानूनगो को रंगे हाथों पकड़ने के लिए एक योजना बनाई। इसके अलावा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मांधाता कोतवाली के बगल में स्थित एक दुकान पर कानूनगो मोहम्मद अयूब ने जैसे ही 10000 की रिश्वत ली पहले से ही मौजूद विजिलेंस टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

कार्यवाही एवं संदेश:-

विजिलेंस टीम ने कानूनगो को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस कार्यवाही से सरकारी महकमों में हड़कंप मच गया है और यह एक कड़ा संदेश है कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विजिलेंस अधिकारियों ने आम जनता से भी अपील की है कि अगर कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत मांगता है तो उसकी सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर दें।

ये भी पढ़ें बाबागंज डाकघर बना उपभोक्ताओं की परेशानी का अड्डा, चार महीने से कामकाज ठप

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की