5 से 15 अक्टूबर तक एटा में बहेगी सनातन धारा, मेहता पार्क में होगा श्री राम कथा का भव्य आयोजन

5 से 15 अक्टूबर तक एटा में बहेगी सनातन धारा, मेहता पार्क में होगा श्री राम कथा का भव्य आयोजन

संवाददाता मुकेश कुमार

एटा। श्री राम परिवार मित्र मंडली एटा के सौजन्य से शहर में सनातन धर्म की अमृतधारा बहने जा रही है। इस श्रृंखला के अंतर्गत 5 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक मेहता पार्क, एटा में प्रतिदिन शाम 4:30 बजे से रात 8:30 बजे तक श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस पावन कथा का वाचन विश्वविख्यात कथा वाचक आचार्य शिवम शुक्ला जी महाराज के मुखारविंद से होगा। आचार्य शिवम शुक्ला फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में कथा वाचन कर रहे हैं और एटा में इस विशेष अवसर पर अपनी अमृत वाणी से श्रद्धालुओं को श्रीराम भक्ति का रसपान कराएंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई विस्तृत घोषणा

शनिवार को होटल रामेश्वरम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिल भारतीय श्री राम नाम जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित निर्मल शास्त्री ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन सनातन धर्म की धारा प्रवाह के अंतर्गत किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कथा स्थल पर प्रत्येक दिन कथा समापन के बाद प्रसाद स्वरूप भोजन की व्यवस्था की गई है। इसके लिए प्रतिदिन 10,000 श्रद्धालुओं के भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।प्रदेशभर में हो रहे आयोजन का हिस्सा निर्मल शास्त्री ने बताया कि अखिल भारतीय श्री राम नाम जागरण मंच के सौजन्य से पूरे उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में यह धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। एटा में यह 28वां आयोजन होगा। 51 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन होगा कथा आयोजन समिति के प्रमुख संयोजक सुजीत गुप्ता बॉबी (अलीगंज चेयरमैन प्रतिनिधि),
प्रमोद गुप्ता (जिलाध्यक्ष, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल एटा),
राजेश गुप्ता (जिलाध्यक्ष, वैश्य एकता परिषद एटा) तथा
विशाल गोयल (जिला संगठन मंत्री)
ने संयुक्त रूप से बताया कि इस विशाल आयोजन की बेहतर व्यवस्था हेतु 51 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा और उन्हें शीघ्र ही अलग-अलग दायित्व सौंपे जाएंगे। भव्य स्तर पर होगा आयोजन इस मौके पर आयोजकों ने बताया कि मेहता पार्क में कथा स्थल को भव्य रूप से सजाया जाएगा। आयोजन में प्रदेशभर से आए संत, महंत और श्रद्धालु शामिल होंगे।
पूरे आयोजन में सनातन धर्म की परंपराओं और श्रीराम भक्ति का दिव्य संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

एटा में यह श्रीराम कथा न केवल धार्मिक उत्सव होगा, बल्कि समाज में सद्भाव और सांस्कृतिक जागरण का भी प्रतीक बनेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें