एटा : जलभराव बना बीमारियों का कारण, लोगों की जान पर मंडराया खतरा

एटा : जलभराव बना बीमारियों का कारण, लोगों की जान पर मंडराया खतरा 

संवाददाता : योगेंद्र सिंह

एटा। लालपुर कल्याणपुर गांव के लोगों के लिए जलभराव अब बड़ी समस्या बन चुका है। गांव की सड़कों पर लंबे समय से पानी भरा हुआ है, जिससे ग्रामीणों को न सिर्फ आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है बल्कि बीमारियों का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। महिलाएँ और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित
गांव के गलियों और सड़कों पर कीचड़ और गंदे पानी के बीच से गुजरना ग्रामीणों की मजबूरी है। महिलाएँ और छोटे-छोटे बच्चे इस स्थिति से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। कई लोग फिसलकर चोटिल हो चुके हैं। वहीं गंदे पानी में मच्छरों के पनपने से डेंगू, मलेरिया और हैजा जैसी बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है।
जिम्मेदार अधिकारी बने मौन ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारियों की ओर से कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पंचायत से लेकर ब्लॉक तक, सभी स्तर पर जिम्मेदार इस गंभीर समस्या पर चुप्पी साधे हुए हैं। बरसात के बाद हर साल जलभराव की समस्या खड़ी हो जाती है, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।

लालपुर कल्याणपुर के ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई, तो गांव में महामारी फैल सकती है। उन्होंने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें