एटा मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी गेट पर दबंगों का उत्पात, युवक की पिटाई 

एटा मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी गेट पर दबंगों का उत्पात, युवक की पिटाई 

संवादाता अमन अहमद

एटा मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी गेट के ठीक सामने बीती रात जमकर हंगामा हुआ, जब कुछ दबंगों ने एक युवक को बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के दौरान आस-पास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक किसी काम से इमरजेंसी गेट की ओर जा रहा था, तभी दबंगों ने उसे घेरकर लात-घूसों और डंडों से मारना शुरू कर दिया। मारपीट का पूरा घटनाक्रम वहां लगे एक मोबाइल कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया है और मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए एक हमलावर को पकड़ लिया और उसे मौके पर पहुंची पुलिस टीम के हवाले कर दिया। वहीं बाकी आरोपी पिटाई के दौरान ही मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पकड़े गए युवक से पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिशें जारी हैं।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मेडिकल कॉलेज परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घटना ने अस्पताल के बाहर सुरक्षा प्रबंधन को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal