हाथरस-जलेसर रोड पर कैंटर-ट्रैक्टर की भिड़ंत: दो चालक घायल, सड़क पर लगा जाम

हाथरस-जलेसर रोड पर कैंटर-ट्रैक्टर की भिड़ंत: दो चालक घायल, सड़क पर लगा जाम

सावंददाता–अश्वनी कुमार

हाथरस-जलेसर रोड पर ग्राम गढ़ी बलना, थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र में शुक्रवार को एक कैंटर और महिंद्रा ट्रैक्टर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए और मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। ट्रैक्टर चालक दीपू राघव (44 वर्ष) निवासी भोजपुर, थाना सकरौली, जिला एटा, गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कैंटर चालक राजेश (पुत्र मुलायम सिंह) निवासी कहेना, थाना बलबन, जिला एटा, के पैर में चोट आई है। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल बंगला भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।सूचना मिलते ही पोरा चौकी प्रभारी यदुनाथ सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत कार्य शुरू करवाए। उन्होंने घायलों को अस्पताल भिजवाने के साथ रास्ते पर फंसे वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारु कराया।

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर स्थिति सामान्य है तथा कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें