आम भक्तों को महाकाल महलोक से मिलेगा दर्शनों का प्रवेश:-

आम भक्तों को महाकाल महलोक से मिलेगा दर्शनों का प्रवेश:-

संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में 15 फरवरी को लेकर महाशिवरात्रि पर नए साल जैसी दर्शन व्यवस्था रहेगी बुधवार को कलेक्टर रोशन कुमार सिंह एवं मंदिर समिति के बीच व्यवस्थाओं को लेकर बैठक की गई। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई इस बैठक में यह निर्णय लिया गया की महापर्व पर सामान्य दर्शनार्थियों का प्रवेश श्री महाकाल महलोक से रहेगा वहीं शीघ्र दर्शन टिकट वाले श्रद्धालुओं के लिए पूर्व अनुसार दो द्वार निर्धारित किए गए हैं श्रद्धालुओं की सुविधा तथा सुरक्षा के लिए भी व्यापक इंतजाम होंगे। महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की अलग-अलग व्यवस्था रहेगी सामान्य श्रद्धालु मेघदूत व कर्कराज पार्किंग में अपने वहां पार्क कर सकेंगे वहीं टिकट वाले दर्शनार्थियों के लिए कार्तिक मेला ग्राउंड, राणोजी की छतरी शगुन गार्डन तथा महाकाल मंडपम में तात्कालिक व्यवस्था अनुसार पार्किंग कर सकेंगे, वहीं ₹250 के शीघ्र दर्शन टिकट वाले दर्शनार्थियों के लिए भील समाज धर्मशाला से कतार रहेगी।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal