ग्राम बारा में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, सागर रोड ने खगड़िया को 16 रनों से हराया

ग्राम बारा में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, सागर रोड ने खगड़िया को 16 रनों से हराया

जेहान खान की अर्धशतकीय पारी ने जीता दर्शकों का दिल

संवाददाता: महेशानंद श्रीवास्तव. गाजीपुर: ग्राम बारा (बारागांव) में आयोजित क्रिकेट मैच के टूर्नामेंट में खेल प्रेमियों को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। टूर्नामेंट के एक मुकाबले में सागर रोड की टीम ने खगड़िया की टीम को 16 रनों से पराजित किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सागर रोड की टीम ने निर्धारित ओवरों में 88 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खगड़िया की टीम कड़ा संघर्ष करने के बावजूद 72 रनों पर ऑलआउट हो गई।

खगड़िया टीम की ओर से जेहान खान ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मैच में तसलीम खान और वकार खान ने निर्णायक की भूमिका निभाई। टूर्नामेंट के दौरान गांव एवं क्षेत्र के अनेक सम्मानित व्यक्ति और खेल प्रेमी उपस्थित रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

ये भी पढ़ें स्वामी विवेकानंद जयंती के पूर्व संध्या पर विचार गोष्ठी का आयोजन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें