ग़हमर क्रिकेट क्लब ने जीता उद्घाटन मैच टी एस क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता में मनियां को 44 रनों से हराया
संवाददाता: महेशानंद श्रीवास्तव. गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र के बारा गांव में मंगलवार को टी एस क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में ग़हमर क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मनियां क्रिकेट क्लब को 44 रनों से पराजित किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन भावी जिला पंचायत प्रत्याशी फैसल खान बाबा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर औपचारिक रूप से किया। उद्घाटन अवसर पर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
उद्घाटन मैच में मनियां क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इसके जवाब में ग़हमर क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 83 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मनियां की टीम 39 रनों पर ही ढेर हो गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि फैसल खान बाबा के साथ शफकत खान, बेचैन खान, फैसू खान, भोलू खान, इसरार खान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के आयोजक अकबर खान मास्टर, वकार खान, आदिल खान, राजू खान, शाकिब खान, तुफैल अली, अकबर अली, बेलाल, अजमल आदि ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का अगला मैच मऊ और गाजीपुर की टीमों के बीच खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें ग्राम बारा में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, सागर रोड ने खगड़िया को 16 रनों से हराया












