मधुबन बापूधाम में नवीन जीडीए कार्यालय के सामने स्थित अनफिनिश्ड ग्रुप हाउसिंग परियोजना के लिए डिमांड सर्वे शुरू

मधुबन बापूधाम में नवीन जीडीए कार्यालय के सामने स्थित अनफिनिश्ड ग्रुप हाउसिंग परियोजना के लिए डिमांड सर्वे शुरू

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

198 फ्लैटों वाली परियोजना को जन मांग के अनुरूप पूर्ण कर पीपीपी मॉडल अथवा जीडीए द्वारा स्वयं विकसित किए जाने पर होगा निर्णय गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा मधुबन बापूधाम योजना में प्राधिकरण के नवीन निर्माणाधीन कार्यालय के सम्मुख स्थित अनफिनिश्ड ग्रुप हाउसिंग परियोजना के भविष्यगत विकास एवं विपणन के संबंध में नागरिकों की मांग एवं प्राथमिकताओं का आकलन करने हेतु डिमांड सर्वे प्रारम्भ किया गया है। उक्त ग्रुप हाउसिंग परियोजना में कुल 198 आवासीय फ्लैट प्रस्तावित हैं, जिनका क्षेत्रफल 126 वर्गमीटर एवं 131 वर्गमीटर है। वर्तमान में परियोजना अनफिनिश्ड अवस्था में है। परियोजना को पूर्ण कराकर आमजन की आवश्यकताओं एवं बाजार की मांग के अनुरूप उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्राधिकरण द्वारा यह सर्वे कराया जा रहा है। डिमांड सर्वे के माध्यम से इच्छुक नागरिकों से फ्लैटों के संबंध में उनकी रुचि, प्राथमिकताओं एवं संभावित मांग की जानकारी प्राप्त की जा रही है। सर्वे में विभिन्न विकल्पों एवं संभावित मूल्य श्रेणियों के संबंध में भी नागरिक अपनी राय दर्ज कर सकते हैं। प्राप्त जनमत एवं मांग के विश्लेषण के आधार पर परियोजना को पूर्ण करने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। प्राप्त जनप्रतिसाद एवं मांग के विश्लेषण के उपरांत परियोजना को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के माध्यम से अथवा गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा स्वयं निर्माण कार्य पूर्ण कराकर विक्रय हेतु उपलब्ध कराने के विकल्पों पर निर्णय लिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य परियोजना की व्यवहार्यता सुनिश्चित करना तथा नागरिकों की वास्तविक आवश्यकता के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराना है गाजियाबाद विकास प्राधिकरण नागरिकों से अपील करता है कि वे अधिकाधिक संख्या में डिमांड सर्वे में भाग लेकर अपनी प्राथमिकताएं दर्ज करें, जिससे परियोजना का विकास वास्तविक मांग एवं जन अपेक्षाओं के अनुरूप किया जा सके।

डिमांड सर्वे हेतु लिंक : https://gdaghaziabad.in/demand_survey/index_without_field.php यहां पर अपनी राय र्दज कर सकते हैं

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें