विजयनगर को गंगा जल आपूर्ति शुरू, महापौर विधायक तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने पूजा अर्चना के साथ किया योजना का शुभारंभ,विजय नगर की जलसंकट की समस्या का आज हुआ अंत

विजयनगर को गंगा जल आपूर्ति शुरू, महापौर विधायक तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने पूजा अर्चना के साथ किया योजना का शुभारंभ,विजय नगर की जलसंकट की समस्या का आज हुआ अंत

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

पार्षदों तथा क्षेत्रीय निवासियों में गंगाजल आपूर्ति शुरू होने पर प्रसन्नता, गाजियाबाद नगर निगम का किया धन्यवाद ,ग़ाज़ियाबाद-एनसीआर में आज विजय नगर के 11 वार्डो में 15 वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि 16 करोड़ 20 लाख की लागत से गंगाजल आपूर्ति का शुभारंभ महापौर सुनीता दयाल की अध्यक्षता, शहर विधायक संजीव शर्मा अतिथि एवं नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में सभी मा. पार्षदगणों के साथ मिलकर पूजा अर्चना कर महापौर द्वारा नारियल फोड़ कर योजना की शुरुआत की गयी।जिसमे विधायक संजीव शर्मा द्वारा शासन की योजनाओं को धरातल पर सफलतापूर्वक लाने के लिए क्षेत्रवासियों को श्रेय दिया व शुभकामनाएं दी गई, महापौर सुनीता दयाल द्वारा शहर के विकास कार्यों के साथ-साथ विजयनगर के विकास कार्यों में भी रफ्तार और वृद्धि लाने के लिए पार्षदों का विशेष सहयोग बताया गंगाजल की आपूर्ति 11 वार्डों में हो रही है उपस्थित पार्षदों को कड़ी मेहनत पर सफलता प्राप्त होने की शुभकामनाएं दी गई,।साथ ही प्रदेश के मुखिया योगी जी का धन्यवाद ज्ञापित किया कि यह योजना नोएडा और खोड़ा से पहले हमारे विजय नगर में शुरू हुई है। नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि 15 वित आयोग से प्राप्त धनराशि 16 करोड़ 20 लाख की लागत से विजयनगर क्षेत्र वासियों को गंगाजल की आपूर्ति का शुभारंभ किया गया,पार्षदों तथा क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं दी गई अन्य योजनाएं भी विजयनगर में विकास कार्यों के क्रम में लाई जा रही है। महा प्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद द्वारा बताया गया वार्ड संख्या 3 ओल्ड विजयानगर, वार्ड संख्या 4 सेक्टर 12 माता कॉलोनी, वार्ड संख्या 14 न्यू विजय नगर, वार्ड संख्या 15 चरण सिंह कॉलोनी, वार्ड संख्या 23 कैलाश नगर, वार्ड संख्या 25 अंबेडकर नगर, वार्ड संख्या 26 माधोपुर सुंदरपुरी, वार्ड संख्या 48 मिर्जापुर, वार्ड संख्या 51 प्रताप विहार सेक्टर 11, वार्ड संख्या 55 विजयनगर सेक्टर 11 ए ब्लॉक, वार्ड संख्या 58 शिवपुरी क्षेत्र में गंगाजल आपूर्ति का कार्य पूर्ण करते हुए गंगाजल आपूर्ति का शुभारंभ हुआ, कार्यक्रम के अंत में अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार द्वारा उपस्थित जनों का धन्यवाद किया गया, पार्षदों तथा क्षेत्रीय निवासियों द्वारा गंगाजल आपूर्ति होने पर प्रसन्नता जाहिर की गाजियाबाद नगर निगम टीम को धन्यवाद किया गया।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की