घने कोहरे ने ली सड़क की रफ्तार, जीटी रोड पर चार वाहनों की भीषण भिड़ंत

घने कोहरे ने ली सड़क की रफ्तार, जीटी रोड पर चार वाहनों की भीषण भिड़ंत

संवाद दाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी जनपद में देर रात घने कोहरे के चलते एक भीषण सड़क हादसा हो गया। थाना कुरावली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित बरौलिया मोड़ के पास हरदोई डिपो की रोडवेज बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जा घुसी। बस की टक्कर इतनी तेज थी कि उसके पीछे आ रहा आयशर कैंटर भी अनियंत्रित होकर बस से भिड़ गया।
हादसे के बाद कैंटर के पीछे चल रही इको स्पोर्ट कार भी समय पर ब्रेक नहीं लगा सकी और आगे चल रहे वाहनों से टकरा गई। देखते ही देखते एक के बाद एक चार वाहनों की आपसी टक्कर से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में रोडवेज बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुरावली भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम थी। इसी कारण चालक समय रहते सामने खड़े ट्रक को नहीं देख सके और यह हादसा हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना कुरावली पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को धीरे-धीरे सुचारु कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें