मेहता पार्क स्थित महावीर पुस्तकालय पर मतदाता समस्याओं के समाधान हेतु विशेष शिविर आयोजित

मेहता पार्क स्थित महावीर पुस्तकालय पर मतदाता समस्याओं के समाधान हेतु विशेष शिविर आयोजित

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

आज दिनांक 17.01.2026 को जनपद एटा के मेहता पार्क स्थित महावीर पुस्तकालय परिसर में मतदाताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य मतदाता सूची से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना रहा। कैंप में राम सेवक बीएलओ एवं शुरकांत सिंह बीएलओ ने उपस्थित रहकर मतदाताओं की शिकायतें सुनीं और मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही की।
शिविर के दौरान नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, नाम में संशोधन, पता परिवर्तन, उम्र संबंधी त्रुटियों के सुधार तथा मृतक मतदाताओं के नाम हटाने जैसे कार्य किए गए। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने शिविर में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाया। बीएलओ द्वारा लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से आम जनता को काफी राहत मिलती है और समय की भी बचत होती है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें