विकलांग व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या की कोशिश, महिलाओं के साथ मारपीट व अश्लील हरकतें
संवादाता काव्यांश रावत एटा जनपद के अवागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजगढ़ गांव में दबंगों ने विकलांग व्यक्ति के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। पीड़ित के अनुसार, कुछ हमलावरों ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर गले में फंदा डालकर हत्या का प्रयास किया। जब परिवार की महिलाओं ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी भाभी और पत्नी को भी नहीं बख्शा।
हमलावरों ने महिलाओं के साथ मारपीट करते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए और अश्लील हरकतें कीं। इतना ही नहीं, पूरी घटना का वीडियो भी बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी गई।
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को एक पत्र सौंप कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने कहा कि उन्हें न्याय दिलाया जाए और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़: कुंडा में लव जिहाद का मामला, किशोरी को भगाने का आरोप












