प्रतापगढ़: कुंडा में लव जिहाद का मामला, किशोरी को भगाने का आरोप

कुंडा में लव जिहाद का मामला, किशोरी को भगाने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

संवाददाता अशिष पाण्डेय प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा तहसील क्षेत्र से लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। हथिगवां थाना क्षेत्र के खिदिरपुर बाजार में “बंगाली मिठाई” के नाम से दुकान चला रहे एक युवक पर एक हिंदू किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगा है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम मिंटू बताया जा रहा है, जो मुस्लिम होकर खुद को हिंदू नाम से प्रस्तुत कर रहा था। आरोप है कि उसने किशोरी को प्रेमजाल में फंसाया और फिर अपने साथ ले गया। किशोरी अपने ननिहाल में रह रही थी। घटना की जानकारी मिलने पर किशोरी की नानी ने हथिगवां थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

परिजनों का कहना है कि आरोपी बांग्लादेश का निवासी है और उसे कुछ लोगों का सहयोग भी मिला हो सकता है।

घटना के बाद से परिजन काफी चिंतित हैं और उन्होंने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द कार्रवाई की बात कह रही है।

यह मामला प्रतापगढ़ जिले के हथिगवां थाना क्षेत्र का है।

ये भी पढ़ें विमान हादसे के बाद टाटा ग्रुप का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों को मिलेगा 1-1 करोड़ का मुआवजा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें