विमान हादसे के बाद टाटा ग्रुप का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों को मिलेगा 1-1 करोड़ का मुआवजा

अहमदाबाद : विमान हादसे के बाद टाटा ग्रुप का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों को मिलेगा 1-1 करोड़ का मुआवजा

अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया विमान हादसे के बाद टाटा ग्रुप ने एक संवेदनशील और साहसिक कदम उठाते हुए पीड़ित परिवारों के लिए बड़ा ऐलान किया है। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी यात्रियों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा, “हम इस कठिन घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। उनकी हरसंभव मदद की जाएगी।” इसके अलावा, हादसे में घायल हुए लोगों के इलाज का पूरा खर्च टाटा ग्रुप उठाएगा।विमान हादसे के बाद टाटा ग्रुप का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों को मिलेगा 1-1 करोड़ का मुआवजा

टाटा ग्रुप ने इस हादसे से प्रभावित क्षेत्र के पुनर्विकास में भी योगदान देने की बात कही है। बीजे मेडिकल कॉलेज के छात्रावास निर्माण में भी कंपनी सहायता प्रदान करेगी, जिससे मेडिकल शिक्षा और सुविधाओं को मजबूती मिल सके।

इस मानवीय पहल की चारों ओर सराहना हो रही है और इसे एक जिम्मेदार कॉर्पोरेट उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें एयर इंडिया प्लेन क्रैश में कोई भी जिंदा नहीं बचा, सभी 242 की मौत, साथ ही स्थानीय लोग भी मरे

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें