सरकार द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं का लाभ जन—जन तक पहुंचायें जिला प्रशासन: श्री नरेन्द्र कश्यप जी मा० मंत्री
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर क्षेत्र









दिनांक 28.02.2026उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल की सब्सिडी के वितरण कार्यक्रम आयोजित
गाजियाबाद।प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल की सब्सिडी के वितरण के लोक भवन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री के सम्बोधन का लाइव सजीव प्रसारण में माध्यम से दिखाया गया। जनपद गाजियाबाद में भी पूर्व वित्तीय वर्ष की भाँति इस वित्तीय वर्ष भी होली के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत जनपद में विकास भवन परिसर, कलेक्ट्रेट गाजियाबाद में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को आमंत्रित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में श्री नरेन्द्र कश्यप जी मा० मंत्री स्वतन्त्र प्रभार, पिछडा वर्ग कल्याण, दिव्यांग एवं सशक्तिकरण विभाग उ0प्र0 एवं श्री संजीव शर्मा जी मा० विधायक, गाजियाबाद उपस्थित रहे एवं प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी महोदय श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़, मुख्य विकास अधिकारी महोदय श्री अभिनव गोपाल, नगर मजिस्ट्रेट महोदय डॉ.सन्तोष कुमार उपाध्याय की उपस्थिति में जिला पूर्ति अधिकारी श्री अमित तिवारी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। मा० मंत्री श्री नरेन्द्र कश्यप जी ने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत सम्पूर्ण भारत वर्ष में 10.55 करोड़ एवं प्रदेश में 1500 करोड़ रूपये की धनराशि से 1.86 करोड़ उज्जवला गैस कनेक्शन एवं जनपद गाजियाबाद में कुल 111626 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभ दिया जा रहा है, साथ ही सरकार की अन्य लाभाकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा जनता हेतु संचालित लाभकारी योजनाओं का लाभ जिला प्रशासन एवं सम्बंधित, जन—जन तक पहुंचाएं। उक्त कार्यक्रम में लगभग 400 उज्ज्वला लाभार्थियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिनमें से 10 लाभार्थियों श्रीमती पिंकी पत्नी सन्नी कुमार, श्रीमती फरहत पत्नी रफीक, श्रीमती रजनी पत्नी गजाधर, श्रीमती नीरू पत्त्री राकेश, श्रीमती रीतू पत्नी पवन कुमार, श्रीमती रुवी पत्नी लोकनाथ, श्रीमती शबाना पत्नी रहीस, श्रीमती कविता शर्मा पत्नी राजू, श्रीमती नीरा पत्नी किरनपाल एवं श्रीमती बीना पत्नी सत्यप्रकाश को मा० मंत्री जी द्वारा निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल की सब्सिडी का प्रतिकात्मक चैक वितरण किया गया।
उक्त कार्यक्रम में आये उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सूक्ष्म जलपान कराने के उपरान्त कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।












