अभिषेक कुमार कीड़ाधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 28 फरवरी, 2026 को दुर्गावती देवी सभागार विकास भवन में श्री अभिनव गोपाल, मुख्य विकास अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक आहूत हुई।

अभिषेक कुमार कीड़ाधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 28 फरवरी, 2026 को दुर्गावती देवी सभागार विकास भवन में श्री अभिनव गोपाल, मुख्य विकास अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक आहूत हुई।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

दिनांक:-28/2/2026बैठक के दौरान एजेण्डा के अनुसार महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम गाजियाबाद में संचालित बैडमिण्टन हॉल के आरक्षण (बुकिंग) शुल्क को प्रत्येक कोर्ट के अनुसार अवकाश/सार्वजनिक अवकश एवं प्रातः 11:30 बजे से अपरान्ह 04:00 बजे तक में किये जाने का प्रस्ताव सर्वे सम्मति से पास किया गया।जनपद गाजियाबाद के महामाया स्टेडियम में संचालित स्विमिंग पूल में शौकिया खिलाड़ियों हेतु प्रोत्साहन समिति में लिये जाने वाले शुल्क को 500/- से बढ़ाकर 1000/-किये जाने पर सर्वे सम्मति से पास किया गया तथा स्विमिंग पूल हेतु गार्ड व स्टाफ की व्यवस्था एवं 02 प्रशिक्षक (महिला व पुरूष) 01 पम्प ऑपरेटर व 02 सफाई कर्मी रखे जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी। जिला खेल कार्यालय, महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम गाजियाबाद में खिलाड़ियों एवं आम जन-मानसों को और अधिक खेल सुविधायें उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वेबसाइट तैयार करना, स्थानीय प्रशिक्षण शिविरों हेतु खिलाड़ियों के जितने भी पंजीकरण कराये जाये उनसे प्राप्त पंजीकरण, मैदान आरक्षण इत्यादि एवं शुल्क की धनराशि को वेबसाइट/पोर्टल के माध्यम से सीधे कोषागार एवं जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति गाजियाबाद में जमा करायें। जनपद में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय, अर्जुन अवार्डी / द्रोणाचार्य अवार्डी/मेजर ध्यानचन्द अवार्डी / लक्ष्मण अवार्डी / रानी लक्ष्मीबाई अवार्डी खिलाड़ियों तथा महानुभावों का डाटा फोटो सहित वेबसाइट पर उपलब्ध करायें। जिला खेल कार्यालय गाजियाबाद में तैनात समस्त अधिकारियों / कर्मचारियों तथा खेल प्रशिक्षको का पूर्ण विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध कराये। खेल निदेशालय, उ०प्र०लखनऊ से मान्यता प्राप्त खेल संघो का विवरण अध्यक्ष, सचिव एवं उ०प्र० खेल संघो से मान्यता प्राप्त गाजियाबाद की जिला इकाई के अध्यक्ष, सचिव का पूर्ण पता, मोबाइल नम्बर, ई-मेल सहित एवं जनपद में उपस्थित समस्त अवस्थापनाओंएवं खेल अकदामियाँ, प्रशिक्षकों तथा जनपद में उपलब्ध समस्त खेल सुविधाओं का डाटा वेबसाइट पर अपलोड कियो जाने हेतु अध्यक्ष महोदय द्वारा निर्देशित किया गया। अपर जिलाधिकारी (नगर) व क्रीड़ाधिकारी गाजियाबाद के समिति के निर्णय उपरान्त ही गाजियाबाद में स्वीमिंग पुलों, जिम, खेल एकेडमियों एवं सोसाइटियों द्वारा संचालित की जा रही गैर व्यवसायिक जिमों को विशेष सुविधा/छुट प्रदान करने हेतु मानकों के अनुरूप ही किया गया। जिसमें पुलिस विभाग को सहायता देने हेतु निर्देशित किया गया है। दिव्यांग खिलाडियों को खेल उपकरण दिये जाने हेतु चर्चा की गयी जिसमें अध्यक्ष महोदय द्वारा दिव्यांजन कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया गया कि एक प्रस्ताव बनाकर प्रेषित करें जिससे की दिव्यांग खिलाड़ियों को खेल उपकरण व अन्य सुविधाएँ उपलब्ध करायी जा सकें। जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के प्रबन्ध समिति के सदस्यों को बढ़ाये जाने पर चर्चा की गयी, जिसमें श्री सत्या यादव एवं श्री अरविन्द चौधरी जी को नये सदस्य के रूप में सर्वे सम्मति न सहमति द्वारा पास किया गया। अतः उक्त बैठक में पर श्री ओ०पी० यादव बेसिक शिक्षा अधिकारी गाजियाबाद, श्री अभिषेक कुमार धानुक, सचिव/ क्रीडाधिकारी गाजियाबाद, डॉ० पंकज राकेश, उप चिकित्सा अधिकारी, श्री धर्मेन्द्र कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय वन विभाग कार्यालय से श्री रामवीर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से पवन कुमार, सह-सचिव जूडो एसो० श्री संदीप यादव, सचिव बॉक्सिंग संघ श्री राजन कुमार, पूर्व सदस्य श्री अरविन्द चौधरी, सुभाष पांचाल इण्टरनेशनल वॉलीबाल कोच, श्री नरेन्द्र शर्मा जिला ओलम्पिक संघ सचिव, ईशाव त्यागी, हेमन्त पंवार सचिव फुटवॉल संघ गाजियाबाद, श्री अंशुल चौहान जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी, श्री संदीप कुमार, श्री राजकुमार, श्रीमति आशिमा गोस्वामी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, आपूर्ति अधिकारी श्री चन्द्रजीत सिंह, श्री नीरज शर्मा, श्री वाहिद हुसैन, श्री सुमित यादव फुटबॉल कोच. कु० प्रिया क्रिकेट कोच, श्री संदीप जीवन रक्षक स्टेडियम, श्री राकेश शर्मा सचिव हॉकी संघ, श्री पुनित एथलेटिक्स कोच स्टेडियम, कु० विभा नेटबॉल कोच, श्री नितिन यू०पी० सचिव नेटवॉल सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें