जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने जनता दर्शन में सुनी जन समस्यायें

जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने जनता दर्शन में सुनी जन समस्यायें

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

दिनांक:20अप्रैल2026गाजियाबाद। जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनता दर्शन के दौरान जनसुनवाई की गयी। जन सुनवाई के दौरान राजस्व विभाग, जीडीए, नगर निगम, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बंधित प्रार्थना/शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी महोदय श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ द्वारा अधिकारियों को शासन के मंशा अनुरूपत् त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के आदेश दिये। इसी क्रम में मुख्यमंत्री महोदय के निर्देशानुसार “जनता दर्शन” / जनसुनवाई की सीधे सीएम आॅफिस उत्तर प्रदेश से लाइव कनेक्टिविटी के माध्यम से मॉनिटरिंग की जा रही है।  जिलाधिकारी महोदय ने जनमानस की सुविधा हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित हुआ है कि सभी कार्य दिवस में सुबह 10 से 12 बजे जन शिकायतें सुनेंगे और उनके साथ जूम पर लाइव रहेंगे। जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया एवं जूम के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर उन्हें शिकायतों से अवगत कराते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आदेश दिए। जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी महोदय के सामने एक दिव्यांगजन महिला,जिसका नाम श्रीमती दीनमनी शर्मा था। जिसकी समस्या सूनाई न देने की तथा चलने कि थी।   जिलाधिकारी महोदय ने त्वरित समस्या का निदान करते हुए। दिव्यांग कल्याण विभाग से एक श्रबण यंत्र तत्काल उपलब्ध कराया तथा निर्देशित किया कल मोटराइज्ड साइकिल इनको प्रदान किया जाए। जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी महोदय के सामने अरुण शर्मा निवास अंकूर विहार की आवास और रोजगार की समस्या थी। अरुण शर्मा ने बताया की जिलाधिकारी पूर्व निर्देशानुसार मुझे आवास उपल्बध हो गया है तथा रोजगार के लिए अशवाशन दिया।जनता दर्शन के दौरान एडीएम एल/ए श्री अवनीश सिंह, एडीएम सिटी विकास कश्यप सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें