थाना टीला मोड क्षेत्रांतर्गत 04 वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म ओर हत्या करने के आरोपी व 50 हजार का ईनामी जसीम उर्फ छोटू स्वाट टीम अपराध शाखा के साथ हुई मुठभेड़ मे ढेर।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर








गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविंद्र गौड़ क्या आदेश अनुसार निर्देशित किया अपराध में अपराधी पर अंकुश के तहत श्री धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिण्डन कमिश्नरेट गाजियाबाद ने नेतृत्व में संयुक्त टीम, स्वाट टीम अपराध शाखा को उक्त अपराधी की गिरफ्तारी हेतु। दिनांक 12/4/2026 को वादी द्वारा थाना टीला मोड पर इस आशय से तहरीर प्रस्तुत की गयी कि दिनांक 11/4/2026 को दोपहर समय करीब 12.00 बजे उसके सगे साले जसीम उर्फ छोटू द्वारा उसकी 04 वर्षीय बच्ची को टाफी देने के बहाने अपने कमरे पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया ओर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गयी। शव को छिपाने के लिये उसे थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र मे पार्क के पास कार के नीचे छिपा दिया गया है। उक्त तहरीर के आधार पर थाना टीला मोड पर मुकदमा अपराध संख्या 99/2026 धारा 103(1)/238/65(2) बीएनएस एंव 5 (ख) (iv) / 6 लैगिंक अपराधो से बालको का संरक्षण अधिनियम पंजीकृत किया गया था। दौराने विवेचना संकलित साक्ष्य सीसीटीवी फुटेज से अभियुक्त द्वारा वादी की पुत्री को अपने साथ ले जाने की पुष्टि हुई है। घटना की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा स्वाट टीम अपराध शाखा को उक्त अपराधी की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया तथा अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट, गाजियाबाद द्वारा वाछित अपराधी जसीम उर्फ छोटू की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।
घटनाक्रम – दिनांक 19/04/2026
आज दिनांक 19/04/2026 स्वाट टीम, अपराध शाखा गाजियाबाद को द्वारा मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त जसीम उर्फ छोटू उपरोक्त थाना टीला क्षेत्र मे अपने अन्य साथियो के साथ मोटरसाईकिल पर देखा गया है। मुखबिर को हिदायत देकर अभियुक्त पर नजर रखने हेतु रवाना किया गया तथा सूचना पर प्रभारी निरीक्षक स्वाट टीम अनिल कुमार राजपूत मय टीम के थाना टीला मोड क्षेत्र मे अभियुक्तो की धरपकड व घेराबंदी मे मामुर हुए मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि अभियुक्त जसीम उपरोक्त अपने अन्य साथियो के साथ आ रहा है। उक्त सूचना पर स्वाट टीम अपराध शाखा के द्वारा बन्थला नहर कट पर घेराबंदी व चैकिंग की जा रही थी। तभी एक संदिग्ध बाईक नहर पटरी चिरौडी/रटोल गांव की तरह से आती दिखाई दी जिसे टार्च की रोशनी डालकर रुकने का ईशारा किया गया। बाइक सवार बदमाशो द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से सीधा फायर किये गये व मोटरसाईकिल की गति तेज होने से फिसलकर गिरने के बाद भी बदमाशो द्वारा आड लेकर पुलिस टीम पर अपने हाथ मे लिये तमंचो से बारी बारी से अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी पुलिस टीम द्वारा भी आत्मरक्षार्थ जमीनी व अपनी सरकारी गाडियो की आड लेकर जवाबी कार्यवाही की गयी, पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी । जवाबी कार्यवाही मे एक बदमाश घायल हो गया जिसकी पहचान जसीम उर्फ छोटू पुत्र इकलाख निवासी सिसौली थाना भौराकलां जनपद मुजफ्फरनगर हाल पता किराये का मकान सलीम पुत्र मौ० समद, लम्बरदारों का मौहल्ला सुनारो वाली गली पसौड़ा थाना टीला मोड़ कमिश्नरेट गाजियाबाद के रुप में हुई जिसको उपचार हेतु तत्काल अस्पताल भेजा गया दौराने उपचार घायल बदमाश जसीम उपरोक्त की मृत्यु हो गयी। बदमाशो द्वारा की गयी फायरिंग में 02 पुलिसकर्मी है0का0 1371 अमित, है. कां. 348 इकबाल, घायल व कां. 265 मोहित शर्मा की बुलेट प्रूफ जैकेट मे गोली लगी है। अन्य 02 अज्ञात अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे, जिनको पकडने हेतु पुलिस द्वारा कांबिग की जा रही है।
अभियुक्त का नाम एवं पता-
जसीम उर्फ छोटू पुत्र इकलाख निवासी सिसौली थाना भौराकलां जनपद मुजफ्फरनगर हाल पता किराये का मकान सलीम पुत्र मौ० समद, लम्बरदारों का मौहल्ला सुनारो वाली गली पसौड़ा थाना टीला मोड़ कमिश्नरेट गाजियाबाद ।
मुठभेड़ के दौरान बरामदगी
1. 03 देशी तमंचे 315 बोर
2. 06 जिंदा कारतूस 315 बोर
3. 10 खोखा कारतूस 315 बोर
4. 01 बाइक स्प्लेंडर बिना नंबर (दिल्ली से चोरी)
मुठभेड़ मे शामिल पुलिस टीम
स्वाट टीम अपराध शाखा कमिश्नरेट गाजियाबाद।
अपराधिक इतिहास-
जसीम उर्फ छोटू उपरोक्त जनपद मुजफ्फरनगर से किसी अपराधिक मामले मे पूर्व में जेल जा चुका है तथा अन्य अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। उक्त मुठभेड़ के संबंध मे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना टीला मोड पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा संपादित की जा रही है।












