मौसम और वज्रपात को लेकर जिलाधिकारी की अहम अपील
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। जनपद में लगातार खराब मौसम और वज्रपात की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी ने आमजन से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक अपने मोबाइल फोन में Sachêt App तथा Damini App डाउनलोड कर लें, ताकि मौसम और आकाशीय बिजली से जुड़ी पूर्व चेतावनी समय रहते मिल सके।
जिलाधिकारी ने लोगों से मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का अनिवार्य रूप से पालन करने की भी अपील की है। तेज आंधी, बारिश और वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
ये भी पढ़ें लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी












