आईजीआरएस मूल्यांकन में जनपद प्रतापगढ़ को प्रदेश में प्रथम स्थान

आईजीआरएस मूल्यांकन में जनपद प्रतापगढ़ को प्रदेश में प्रथम स्थान।।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ । पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में जनपद प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा जन शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की दिशा में किए जा रहे सतत प्रयासों के फलस्वरूप माह फरवरी 2026 की आईजीआरएस (IGRS) मूल्यांकन रिपोर्ट में जनपद प्रतापगढ़ को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।मूल्यांकन में जनपद प्रतापगढ़ को कुल 135 में से 135 अंक (100 प्रतिशत) प्राप्त हुए हैं, जो जन शिकायतों के समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण, आवेदकों से सतत संवाद तथा पारदर्शी कार्यप्रणाली का परिणाम है। आईजीआरएस प्रणाली के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण, डिफाल्टर सन्दर्भों को शून्य बनाए रखने, आवेदकों को संतोषजनक फीडबैक प्रदान करने तथा उच्चाधिकारियों द्वारा नियमित समीक्षा एवं मॉनिटरिंग के कारण जनपद को यह महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है।जनपद प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों के निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। इस क्रम में सभी थाना प्रभारियों एवं संबंधित शाखाओं को निर्देशित किया गया है कि आईजीआरएस, हेल्पलाइन एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं से संवाद स्थापित कर उनकी संतुष्टि सुनिश्चित की जाए।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा इस उपलब्धि के लिए जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित से संबंधित शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण हेतु निरंतर प्रयासरत रहने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा आगे भी आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने तथा जन शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें आगामी त्योहार अलविदा नमाज व नवरात्रि के दृष्टिगत थाना अन्तू में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया