किसानों की आय बढ़ाने के लिए संकर मक्का की खेती पर जोर; अनुदान पर उपलब्ध हैं प्रमाणित और उच्च गुणवत्ता वाले बीज

किसानों की आय बढ़ाने के लिए संकर मक्का की खेती पर जोर; अनुदान पर उपलब्ध हैं प्रमाणित और उच्च गुणवत्ता वाले बीज

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ । दिनांक 10 मार्च 2026 प्रतापगढ़। जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने बताया है कि जिले के किसानों की आय बढ़ाने और जायद-2026 सीजन में संकर मक्का (हाईब्रिड मैज) की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि विभाग ने पुख्ता तैयारियां कर ली हैं। किसानों की आय में वृद्धि करने और फसल चक्र में बदलाव लाकर मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के उद्देश्य से प्रतापगढ़ कृषि विभाग संकर मक्का की खेती को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित कर रहा है। कम समय, कम लागत और सीमित सिंचाई में बंपर पैदावार देने वाली यह फसल जिले के किसानों के लिए आर्थिक रूप से बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। आगामी सीजन को देखते हुए कृषि विभाग ने जिले के सभी राजकीय बीज भंडारों पर उच्च गुणवत्ता वाले संकर मक्के के बीजों की पर्याप्त व्यवस्था कर ली है।उन्होने बताया है कि पारंपरिक मक्के की तुलना में ’संकर मक्का’ की उन्नत किस्में 30 से 40 प्रतिशत तक अधिक उत्पादन देती हैं। इसके दाने मोटे और वजनदार होते हैं, जिससे बाजार में अच्छी कीमत मिलती है। किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि विभाग द्वारा राजकीय कृषि बीज भंडारों पर संकर मक्के का बीज भारी अनुदान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किसान इसका लाभ उठा सकते हैं। संकर मक्के का उपयोग न केवल खाद्यान्न के रूप में बल्कि पोल्ट्री फीड (मुर्गी दाना) और पशु आहार के रूप में भी भारी मात्रा में होता है, जिससे इसकी मांग बाजार में हमेशा बनी रहती है।

उन्होने जायद-2026 के लिए निर्धारित संकर मक्का बीज की उपलब्धता व विक्रय दरों के सम्बन्ध में बताया है कि किसानों की सुविधा के लिए जनपद के संडवा चन्द्रिका, पट्टी, आसपुर देवसरा, सांगीपुर, लालगंज, कुंडा, बाबागंज, बिहार व कालाकांकर स्थित राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर पूसा एचक्यूपीएम-1 इम्प्रुब्ड रूपये 24800 प्रति कुंटल व पूसा एचक्यूपीएम-5 इम्प्रुब्ड रूपये 28500 प्रति कुंटल की दर से संकर मक्का बीज की विक्रय दरें निर्धारित की गयी हैं, को कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया है। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे बुवाई से पहले खेत की गहरी जुताई कर लें और उचित जल निकासी का प्रबंध रखें। बीज को बोने से पहले फफूंदनाशक से उपचारित अवश्य करें। संतुलित मात्रा में उर्वरकों (विशेषकर नाइट्रोजन और पोटाश) का प्रयोग पैदावार को और बढ़ा सकता है। जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से अपील करते हुए कहा है कि “जिले की भौगोलिक और जलवायु परिस्थितियां संकर मक्के की खेती के लिए अत्यंत अनुकूल हैं। वे अपने नजदीकी राजकीय बीज भंडार पर जाकर अपना पंजीकरण कराएं और अनुदानित दर पर उन्नत किस्म का प्रमाणित बीज प्राप्त कर अपनी आय बढ़ाएं व जायद सीजन में अधिक मुनाफे के लिए संकर मक्का की खेती अवश्य करें। किसान भाई बीज खरीदते समय निर्धारित विक्रय दरों का ही भुगतान करें । खरीद के समय पक्का बिल (रसीद) अवश्य लें।“ जिला कृषि अधिकारी ने किसानों को सलाह दी है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या नकली बीज की आशंका होने पर किसान तुरंत कृषि विभाग के अधिकारियों या अपने नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्र या जिला कृषि अधिकारी कार्यालय विकास भवन कमरा नम्बर-20 प्रतापगढ़ से सम्पर्क कर सकते है।जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित।

ये भी पढ़ें आईजीआरएस मूल्यांकन में जनपद प्रतापगढ़ को प्रदेश में प्रथम स्थान

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की