जिला कारागार का उच्च अधिकारियों द्वारा, किया गया निरीक्षण

जनपद में जिला कारागार का उच्च अधिकारियों द्वारा, किया गया निरीक्षण।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में न्यायाधीश, डीएम, एसपी ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। इसके साथ ही माननीय जनपद न्यायाधीश सत्य प्रकाश त्रिपाठी, जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुमुद उपाध्याय, अपर जिला जज सुमित पंवार द्वारा जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान कारागार में बंदियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, भोजन, आवास एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

इसके साथ ही आपको बताते चलें कि इस अवसर पर जिला कारागार परिसर में ‘‘नवीन भोजन वितरण स्थल’’ का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश द्वारा किया गया। इस दौरान जिला कारागार में पाकशाला का निरीक्षण किया गया जिसमें भोजन की गुणवत्ता की ठीक पायी गयी। जिला कारागार में बने अस्पताल के निरीक्षण में 17 मरीज भर्ती थे जिनके स्वास्थ्य, दवाओं व भोजन की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी तो भर्ती मरीजों द्वारा बताया गया कि दवा, भोजन आदि की सुविधाएं समय से मिल रही है।

हालांकि बैंरकों का निरीक्षण कर बन्दियों से जानकारी ली कि सभी व्यवस्थायें जिला कारागार में मिल रही है कि नही तो बन्दियों द्वारा बताया गया कि सभी व्यवस्थायें बराबर मिल रही है। कारागार में स्थापित आंवला प्रसंस्करण केन्द्र का निरीक्षण किया गया जिसमें बंदियों द्वारा निर्मित आंवला उत्पाद, आंवला जूस, आंवला अचार, आंवला मुरब्बा, आंवला बर्फी इत्यादि का अवलोकन किया गया।

आंवला प्रसंस्करण केंद्र उत्तर प्रदेश शासन की ओ डी ओ पी योजना की तर्ज पर कारागार विभाग की वन जेल वन प्रोडक्ट योजना के अंतर्गत स्थापित किया गया है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0एन0 प्रसाद उपस्थित रहें।

ये भी पढ़ें मिशन शक्ति 5.0 के तहत निकाली गई बाइक रैली

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया