डॉ. उमेश त्रिपाठी सेवानिवृत्त, डॉ. राम सिंह को सौंपी गई कार्यवाहक सीएमओ की जिम्मेदारी
संवाददाता धर्मेंद्र चौहान. एटा: जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और जनोपयोगी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी आज 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर कार्यमुक्त हो गए। डॉ. त्रिपाठी ने एटा जिले में बीते चार वर्षों से अधिक समय तक सीएमओ पद पर रहते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। उनके नेतृत्व में जिले में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी संचालन हुआ और आमजन तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के कई प्रयास किए गए।
उनके सेवानिवृत्त होने के पश्चात, एसीएमओ एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राम सिंह को कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है। उन्होंने गुरुवार को औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया।
डॉ. राम सिंह ने कहा कि वे जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता बनाए रखते हुए जनहित में कार्य करते रहेंगे और पूर्व सीएमओ डॉ. त्रिपाठी द्वारा बनाए गए कार्य मानकों को आगे बढ़ाएंगे।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने डॉ. उमेश त्रिपाठी के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।
ये भी पढ़ें फतेहपुर: अनियंत्रित पिकअप गुमटी में घुसी, एक युवक की मौत, दो घायल












