फतेहपुर: अनियंत्रित पिकअप गुमटी में घुसी, एक युवक की मौत, दो घायल

फतेहपुर: अनियंत्रित पिकअप गुमटी में घुसी, एक युवक की मौत, दो घायल

फतेहपुर — ललौली थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी एक गुमटी में जा घुसी।

हादसे के वक्त गुमटी में बैठे युवक पिकअप की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप चालक नशे में था, जिससे वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें गोंडा: मिर्जापुर से आए नवागत डीएम ने संभाला कार्यभार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें