विहिप सेवा विभाग की प्रांत बैठक में सेवा प्रकल्पों की जानकारी, संस्कारों के महत्व पर जोर

विहिप सेवा विभाग की प्रांत बैठक में सेवा प्रकल्पों की जानकारी, संस्कारों के महत्व पर जोर

जिला संवादाता काव्यांश रावत. एटा। विश्व हिन्दू परिषद सेवा विभाग की एक दिवसीय प्रांत बैठक का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर जीटी रोड पर हुआ। बैठक का शुभारंभ केंद्रीय सहमंत्री एवं केंद्रीय सह सेवा प्रमुख ने भारत माता व श्रीराम दरबार के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पार्चन कर किया। बैठक में मुकेश शुक्ल (क्षेत्र सेवा प्रमुख), राजेश कुमार (प्रांत संगठन मंत्री), रामदत्त (प्रांत सेवा प्रमुख), राकेश त्यागी (प्रांत सहमंत्री एवं पालक अधिकारी) मंचस्थ रहे।

केंद्रीय अधिकारी सपन मुखर्जी ने देशभर में परिषद द्वारा संचालित प्रमुख सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी, जिनमें गिरिजन विकास केंद्रम बालिका छात्रावास (आंध्र प्रदेश), मेहता छात्रावास (असम), वात्सल्य वाटिका (हरिद्वार), मातृछाया (गोवा), बादामी देवी शिशु कल्याण केंद्र (हावड़ा), जशोदा सदन (कटक), मातृ आंचल कन्या विद्यापीठ (हरिद्वार), महिला आश्रम (गोवा) और अश्विनी हॉस्पिटल (कर्नाटक) प्रमुख हैं।

मुखर्जी ने कहा कि परिषद के सेवा कार्य शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य और रोजगार के अभाव को पूरा करने के माध्यम हैं। विहिप संस्कारशालाओं, सिलाई केंद्र, कोचिंग, कंप्यूटर प्रशिक्षण, कौशल विकास और महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्थायी सेवा कार्य संचालित करता है। उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों और पिछड़ी बस्तियों में धर्मांतरण रोकना, परावर्तन को बढ़ावा देना, समाज में शिक्षा व संस्कारों के जरिए गौरव भाव जगाना और स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण देना है।

बैठक में राजीव सिंह एड., विकास सोमवंशी, शिवांग गुप्ता, सुभाष पाल, अनुभव गुप्ता, हरीश प्रताप सिंह, राजेश चौहान, वीर पाल शर्मा, बलराम गुप्ता, जितेंद्र कुमार, जगतपाल सिंह, आशीष शर्मा, दिनेश शर्मा, आकाश शंखधार, आचार्य हुकुम सिंह भारती, रमाकांत पचौरी, विद्याभूषण आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें दूध व्यवसायी लापता: 7 लाख के कर्ज पर साहूकार पर अपहरण का आरोप, परिवार में दहशत

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया