दूध व्यवसायी लापता: 7 लाख के कर्ज पर साहूकार पर अपहरण का आरोप, परिवार में दहशत

एटा में दूध व्यवसायी लापता: 7 लाख के कर्ज पर साहूकार पर अपहरण का आरोप, परिवार में दहशत

संवादाता अमन अहमद। एटा के जलेसर थाना क्षेत्र में दूध व्यवसायी विशंभर सिंह की रहस्यमयी गुमशुदगी ने इलाके में सनसनी फैला दी है। जमों खेरिया गांव निवासी विशंभर सिंह के परिजनों ने स्थानीय साहूकार दिनेश लाला पर अपहरण का आरोप लगाया है। पीड़िता गुड्डी देवी का कहना है कि उनके पति ने करीब 4-5 साल पहले दिनेश लाला से 7 लाख रुपये उधार लिए थे, जिसके बदले में कृषि भूमि का वापसी बैनामा कर दिया गया था। परिवार का दावा है कि मूल धन और ब्याज का अधिकांश भुगतान हो चुका था। दूध व्यवसायी लापता: 7 लाख के कर्ज पर साहूकार पर अपहरण का आरोप, परिवार में दहशत

गुड्डी देवी के अनुसार, 10 अगस्त की शाम इसौली चौराहे पर दिनेश लाला ने उनके पति को धमकी दी थी कि अगर अगले दिन तक पैसा नहीं दिया गया, तो वे घर नहीं लौट पाएंगे। इसके बाद से विशंभर सिंह लापता हैं। उनकी मोटरसाइकिल दिनेश लाला की दुकान के बाहर खड़ी मिली, जिससे शक और गहरा गया है।

पीड़ित की बेटी अनामिका ने बताया कि उनके पिता रोजाना जलेसर में दूध की सप्लाई करते थे और आखिरी बार बाजार जाते हुए देखे गए थे। पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्याम नारायण सिंह ने परिजनों को निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया है, जबकि जलेसर थाना प्रभारी सुधीर राघव ने कहा कि मामला आते ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें एटा: पति की शराबखोरी से तंग आकर विवाहिता ने की आत्महत्या

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की