इंदाछुई गांव में किसान की 3–4 एकड़ फसल जलकर राख, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप; मुआवजे की मांग तेज

इंदाछुई गांव में किसान की 3–4 एकड़ फसल जलकर राख, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप; मुआवजे की मांग तेज

जिला क्राइम रिपोर्टर सागर गोयल  पानीपत हरियाणा

टोहाना क्षेत्र के गांव इंदाछुई में एक किसान की लगभग तीन से चार एकड़ फसल आग लगने से पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस हादसे से किसान की सालभर की मेहनत पर पानी फिर गया और उसे भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। पीड़ित किसान ने जमीन ठेके पर लेकर खेती की थी, ऐसे में फसल नष्ट होने के बाद उसके सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। इस घटना को लेकर आज टोहाना के डांगरा रोड स्थित अन्नदाता किसान कार्यालय में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें किसानों के हित में आगे की रणनीति तय की गई। बैठक में अन्नदाता किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव सज्जन इंदाछुई, मंडी यूनियन प्रधान कृष्ण, मुकेश कन्हडी, पूजा दबलेन, दीपक, वीरभान सहित अन्य साथी मौजूद रहे। बैठक के दौरान किसान नेता सज्जन इंदाछुई ने बिजली department की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि जब सरकार की ओर से बिजली कट घोषित था, तो फिर लाइन चालू कैसे रही। उन्होंने इसे स्पष्ट विभागीय लापरवाही बताया और निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही आशंका जताई कि कहीं इस मामले में किसी फैक्ट्री संचालक से मिलीभगत तो नहीं है। उन्होंने मांग की कि जिस अधिकारी की लापरवाही से यह नुकसान हुआ है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और प्रभावित किसान को जल्द से जल्द पूर्ण मुआवजा दिया जाए। अन्नदाता किसान यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि किसान को शीघ्र राहत नहीं मिली, तो कृषि मंत्री का घेराव किया जाएगा।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal