बागेश्वर धाम में 300 जोड़ों को 90 लाख की FD: जयमाला की थाली में सोने-चांदी के गहने; नेपाल की दुल्हन का 4 साल बाद नंबर
संवाददाता आदित्य द्विवेदी ऊंचाहार
बागेश्वर धाम (छतरपुर) में महाशिवरात्रि (15 फरवरी 2026) के अवसर पर आयोजित हो रहे 7वें कन्या विवाह महोत्सव। इस विशाल आयोजन में कुल 300 निर्धन और अनाथ कन्याओं का विवाह संपन्न कराया जाएगा। प्रत्येक विवाहित जोड़े के भविष्य की सुरक्षा के लिए धाम की ओर से ₹30,000 की FD दी जा रही है। कुल 300 जोड़ों के लिए यह राशि ₹90 लाख है। जयमाला की थाली में सोने और चांदी के गहने भेंट किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक जोड़े को ₹2 लाख मूल्य का घरेलू सामान, जिसमें लहँगा-चुनरी, शेरवानी और अन्य वैवाहिक सामग्री शामिल है, प्रदान किया गया है। इस वर्ष नेपाल की एक बेटी सहित भारत के 13 राज्यों से आए जोड़ों का चयन एक विस्तृत सर्वे प्रक्रिया (600 सदस्यीय टीम द्वारा) के बाद किया गया है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अनुसार, इन विवाहों का पूरा खर्च बागेश्वर धाम की दान पेटी से आने वाली राशि से वहन किया जाता है।












