महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन/नगर श्री शिव नारायण वैस द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत मां बेल्हा देवी धाम का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग व्यवस्था, पार्किंग स्थल, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, ड्यूटी प्वाइंट तथा भीड़ प्रबंधन संबंधी व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन, महिला सुरक्षा, यातायात नियंत्रण तथा समुचित सतर्कता बनाए रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को निरंतर भ्रमणशील रहकर संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु समुचित पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।












