महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी द्वारा
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
थानाध्यक्ष दिलीपपुर श्री बलराम सिंह के साथ थाना दिलीपपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित बेलखरनाथ धाम मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, प्रवेश/निकास मार्ग, बैरिकेडिंग व्यवस्था, दर्शन पंक्ति प्रबंधन, पार्किंग स्थल, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, ड्यूटी प्वाइंट एवं भीड़ नियंत्रण संबंधी व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, महिला सुरक्षा, सुगम आवागमन, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा समुचित सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को निरंतर भ्रमणशील रहकर संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं पर कड़ी निगरानी रखने एवं किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु समुचित पुलिस व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई।












