प्रतापगढ़ करंट ने छीन लिया सपना: इंटर की होनहार छात्रा उपासना की दर्दनाक मौत

प्रतापगढ़ करंट ने छीन लिया सपना: इंटर की होनहार छात्रा उपासना की दर्दनाक मौत

संवाददाता अमित शुक्ला

18 फरवरी को थी बोर्ड परीक्षा, मां की आंखों के सामने बुझ गया घर का उजाला जिले के वारी कला गांव में शुक्रवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। 17 वर्षीय कक्षा 12 की छात्रा उपासना वर्मा खेत की बाड़ में उतरे 440 वोल्ट के करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उपासना मवेशियों के लिए चारा काटने घर से करीब 200 मीटर दूर गई थी। पड़ोसी खेत में फसल बचाने के लिए बाड़ में करंट प्रवाहित किया गया था। लौटते समय वह उसी करंट की चपेट में आ गई। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की तो खेत में उपासना का शव पड़ा मिला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उपासना तीन बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। 18 फरवरी को उसकी इंटर की बोर्ड परीक्षा थी। पढ़ाई में तेज और सपनों से भरी इस बेटी की असमय मौत से मां शांति देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता मनोज कुमार वर्मा ने खेत स्वामी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

और पढ़ें

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर थाना शालीमार गार्डन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन(ACP) शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह तथा थाना प्रभारी शालीमार गार्डन श्री अवधेश कुमार त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही

खाकी का मानवीय चेहरा: दुःख की घड़ी में परिवार का संबल बनी गाजियाबाद पुलिस,एसीपी लोनी (पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद) ने ट्रॉनिका सिटी के ग्राम नौरसपुर पहुंचकर सड़क दुघर्टना में मृत बच्चे के परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज मोदीनगर थाना पुलिस की मिशन शक्ति और पिंक बूथ टीम ने हापुड़ रोड स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचकर वहाँ के भाइयों और बहनों के साथ रक्षाबंधन का यह पवित्र त्योहार मनाया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal