प्रतापगढ़।बंद मकान में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।जनपद प्रतापगढ़ के थाना पट्टी पुलिस ने बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पट्टी पुलिस ने ग्राम रामपुर खागल में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी मनीष शर्मा को गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक साइकिल भी बरामद की है। मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
ये भी पढ़ें बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, छात्राओं को मिली स्टेशनरी किट












