पट्टी क्षेत्र के सधईपुर गांव में महाशिवरात्रि पर भव्य मेला व विशाल भंडारा आयोजित

पट्टी क्षेत्र के सधईपुर गांव में महाशिवरात्रि पर भव्य मेला व विशाल भंडारा आयोजित

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

पट्टी क्षेत्र के सधईपुर गांव में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भव्य मेले एवं विशाल भंडारे का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के आयोजक सचिन चौरसिया (पट्टी नगर, वार्ड नंबर 4) के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और शिव स्तुति से वातावरण गुंजायमान रहा। शाम होते-होते मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ गई। भंडारे में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक सचिन चौरसिया ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की सेवा हेतु भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग मिला। ग्रामीणों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों से सामाजिक एकता और भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित रही और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal