जनसत्ता कप लरू क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला संपन्न
भदरी ने फतेहुल्लहपुर मानिकपुर को 102 रन से हराकर जीता ख़िताब
संवाददाता अवधेश चंद्र पांडेय प्रतापगढ़

कुंडा/ प्रतापगढ़। विकासखंड बाबागंज के ग्राम पंचायत लरू में आयोजित जनसत्ता क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला उत्साह और रोमांच के बीच संपन्न हो गया। फाइनल मैच में भदरी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फतेहुल्लहपुर मानिकपुर को 102 रन के बड़े अंतर से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मैच की शुरुआत में भदरी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 144रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की और से सबसे अधिक विवेक ने 31 रन बनाए अनीश ने 26 रन और पवन के 25 रन की मदद से 144 में का स्कोर खड़ा किया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी फतेहुल्लहपुर मानिकपुर की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। पूरी टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई, और मात्र 42 रन पर ऑल आउट हो गई। बद्री की तरफ से विवेक ने 5 विकेट लिए और उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए फ़तेहुल्लाह पुर के कप्तान मनोज कुमार को मैन ऑफ दीसीरीज घोषित किया गया।
मुख्य अतिथि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के एमएलसी प्रतापगढ़ कुंवर अक्षय प्रताप सिंह प्रदेश अध्यक्ष विधायक बाबागंज विनोद सरोज जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल पूर्व प्रमुख पंकज सिंह ने फाइनल मैच में पहुंच कर सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विजेता टीम को लरू ग्राम प्रधान मुलायम सिंह यादव ने 31000 नगद और ट्रॉफी उप विजेता को 16000 ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर लरू प्रधान मुलायम सिंह यादव, पूर्व प्रधान राम सुख गौतम,कोटेदार दिनेश कुमार मिश्र, सत्येंद्र सिंह मनगढ़, बबलू पांडे, आलोक सिंह, प्रधान अजीत कुमार यादव राजन दुबे श्यामलाल सरोज रामराज पटेल, विमलेश कुमार गौतम सुरेंद्र कुमार यादव,भाई लाल यादव, चंद्रेश यादव,बीडीसी बबलू सरोज, ददन सिंह,सुरेंद्र कुमार यादव, लाल जी सरोज, सोनू सरोज, अखिलेश सरोज, धीरज सिंह चाचा ,अध्यक्ष संतोष पटेल आदि उपस्थित रहे।












