सनातन धर्म के सशक्त प्रचारक नागेश शुक्ला का राजापुर में भव्य स्वागत
बाबागंज के डीह बलई निवासी मुंबई के प्रतिष्ठित व्यवसायी, कुंडा में बनवा रहे हिंदुओं के लिए भव्य विद्यालय,
संवाददाता अवधेश चंद्र पांडेय प्रतापगढ़
कुंडा प्रतापगढ़।महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर, बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के डीह बलई मगुरिहां गांव निवासी मुंबई के सुप्रसिद्ध व्यवसायी और सनातन धर्म के प्रबल समर्थक वरिष्ठ समाजसेवी ब्राह्मणशिरोमणि नागेश शुक्ला का राजापुर में भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन पर राजापुर प्रधान सुमित प्रताप सिंह के नेतृत्व में स्थानीय समुदाय, शिक्षक वर्ग और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से अभिनंदन किया। नागेश शुक्ला, जो सनातन संस्कृति के उत्थान और प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं, उनके प्रयासों की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागेश शुक्ला द्वारा कुंडा क्षेत्र के चौसा में सनातन हिंदुओं के लिए एक भव्य विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है, जो शिक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस परियोजना से क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने और भावी पीढ़ी को सनातन संस्कारों से जोड़ने की उम्मीद है।महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर अपने गृह क्षेत्र में पधारे नागेश शुक्ला के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस दौरान शिक्षक नेता एवं समाजसेवी शिवाकांत त्रिपाठी, संदीप ,प्रभात मिश्रा, पूर्व प्रधान पुत्र और वर्तमान कोटेदार धर्मेंद्र यादव, बबलू, माधव शुक्ला, प्रकाश तिवारी,प्रेमचंद यादव, समाजसेवी विजय पांडेय विपिन शुक्ला, नवीन यादव, पंडित जगदीश तिवारी सहित अनेक स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने नागेश शुक्ला के सनातन धर्म के प्रति समर्पण और समाज सेवा के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।इस अवसर पर शिक्षक नेता और जनसत्तादल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भइया जी के प्रबल समर्थक शिवाकांत तिवारी ने कहा कि नागेश शुक्ला जैसे व्यक्ति समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जो अपनी जड़ों से जुड़कर क्षेत्र के विकास और सनातन मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्प हैं। उनके इन प्रयासों से प्रतापगढ़ जिले को एक नई पहचान मिल रही है। नागेश शुक्ला ने भी अपने स्वागत से अभिभूत होकर सभी का आभार व्यक्त किया और सनातन धर्म के लिए अपने कार्यों को आगे भी जारी रखने का संकल्प दोहराया।












