तेज रफ्तार ने ली जान स्विफ्ट गाड़ी से हुआ एक्सीडें

लखनऊ क्षेत्र में पढ़ने वाले थाना-दुबग्गा विषय-सड़क दुर्घटना के सम्बन्ध मे तेज रफ्तार ने ली जान स्विफ्ट गाड़ी से हुआ एक्सीडेंट।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी लखनऊ विवरण दिनांक 05.01.2025 को समय करीब 16.30 बजे सूचना मिली कि आउटर रिंग रोड पर एक्सीडेन्ट हो गया है।

उक्त सूचना पर तत्काल थाना स्थानीय पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंचकर देखा कि एक कार स्विफ्ट डिजायर कार द्वारा तेजी एवं लापरवाही से चलाते हुए भैंस चरा रहे एक युवक रामानन्द उम्र करीब 20 वर्ष पुत्र लल्लन यादव निवासी बनियाखेड़ा थाना दुबग्गा लखनऊ को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी जिसमें भैंस के बच्चों को भी टक्कर मार दी।

जिसमें युवक व दोनों भैंस के बच्चे मौके पर ही मृत्यु हो गयी, एवं कार चालक व उसमें सवार युवक भी घायल हो गये जिन्हें नजदीकी अस्पताल एसएचएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों इलाजरत है।

मृतक के परिजन व ग्रामीणों द्वारा मृतक के शव को रख कर जाम लगा दिया गया, जिनको मौके पर पुलिस उपायुक्त पश्चिमी व अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिमी,

अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मीचारी गण द्वारा ग्रामीणों को समझा-बुझा कर रोड़ से हटा दिया गया है, अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

ये भी पढ़ें ऑपरेशन मुस्कान बना उम्मीद की किरण, अनगिनत बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें