होमगार्ड्स परीक्षा 2025: प्रशासन अलर्ट, परीक्षा केंद्रों पर सघन निरीक्षण।

होमगार्ड्स परीक्षा 2025: प्रशासन अलर्ट, परीक्षा केंद्रों पर सघन निरीक्षण।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

आगामी होमगार्ड्स लिखित परीक्षा की तैयारियों के मद्देनजर अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) एवं अपर जिलाधिकारी (ADM) प्रतापगढ़ द्वारा परीक्षा केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। दिनांक 24 अप्रैल 2026 को जनपद में आयोजित होने वाली ‘होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025’ लिखित परीक्षा को पारदर्शी, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय एवं अपर जिलाधिकारी (ADM) प्रतापगढ़ ने संयुक्त रूप से थाना अंतू क्षेत्र के अंतर्गत स्थित परीक्षा केंद्र श्री चन्द्रिका इण्टर कॉलेज, प्रतापगढ़ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्र पर तैनात सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर मौजूद पुलिस बल को परीक्षा के दौरान पूर्ण सतर्कता बरतने और सभी प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।केंद्र व्यवस्थापक एवं पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया गया कि शासन के मानकों के अनुरूप नकल विहीन परीक्षा कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित करने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही, परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग, प्रवेश पत्र सत्यापन एवं व्यवस्थित प्रवेश प्रक्रिया बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके। निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्षों, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता एवं केंद्र की मूलभूत सुविधाओं का भी गहन निरीक्षण किया गया। जनपद प्रशासन एवं पुलिस बल आगामी होमगार्ड्स परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की