जनसुनवाई में एसपी दीपक भूकर सख्त: शिकायतों के त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
दिनांक 24 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा पुलिस कार्यालय प्रतापगढ़ में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज भी उपस्थित रहे।। जनसुनवाई के दौरान एसपी द्वारा आमजन की समस्याओं, शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। प्रत्येक प्रकरण का गहनता से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।।उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि सभी प्राप्त शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने हेतु प्रत्येक मामले का पारदर्शी, निष्पक्ष एवं परिणामोन्मुख समाधान किया जाए।।












