बेमेतरा में बस चालकों की मनमानी, बीच सड़क पर सवारी भरना बन रहा हादसों का कारण

बेमेतरा में बस चालकों की मनमानी, बीच सड़क पर सवारी भरना बन रहा हादसों का कारण

जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू

बेमेतरा में इन दिनों बस चालकों की लापरवाही खुलकर सामने आ रही है। यातायात नियमों को नजरअंदाज कर बीच सड़क पर बस रोककर सवारियां बैठाई जा रही हैं, जिससे आम लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है।, जहां बस चालक बिना किसी निर्धारित स्टॉप के अचानक बीच रोड पर वाहन रोक देते हैं। इससे पीछे आ रहे वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है और हादसे का खतरा हर समय बना रहता है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह समस्या अब आम हो चुकी है। बाजार क्षेत्र, बस स्टैंड के आसपास और भीड़भाड़ वाले इलाकों में यह स्थिति और गंभीर हो जाती है। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय नागरिको का कहना है की बस चालक कहीं भी गाड़ी रोक देते हैं, न नियमों की परवाह है और न ही लोगों की सुरक्षा की। कई बार एक्सीडेंट होते-होते बचा है।” नियमों के अनुसार बसों को केवल निर्धारित स्टॉप पर ही रुकना चाहिए, लेकिन बेमेतरा में इन नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। सवाल यह उठता है कि आखिर जिम्मेदार विभाग इस पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा? ट्रैफिक विशेषज्ञों का कहना है कि अचानक सड़क के बीच वाहन रोकना गंभीर दुर्घटनाओं को जन्म दे सकता है और यह सीधे तौर पर लोगों की जान से खिलवाड़ है।बेमेतरा जैसे शहर में इस तरह की लापरवाही प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। अगर समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में इसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं।जरूरत है कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बस चालकों पर सख्त कार्रवाई करे और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करे, ताकि बेमेतरा के नागरिक सुरक्षित यात्रा कर सकें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें