जनपद एटा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर किया गया व्यापक निरीक्षण
संवाददाता योगेन्द्र सिंह

पुलिस कर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाए रखने हेतु दौड़ कराई गई, अनुशासन व एकरूपता के लिए टोलीवार ड्रिल का अभ्यास आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर मूलभूत सुविधाओं, आवास, भोजन एवं प्रशिक्षण व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई पुलिस लाइन परिसर, बैरक, कैंटीन, आवासीय परिसर एवं पीआरवी-112 वाहनों का गहन निरीक्षण कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
आज दिनांक 09 जनवरी 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन एटा में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का विधिवत निरीक्षण किया गया। परेड में सम्मिलित सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगणों के टर्नआउट की बारीकी से जांच की गई। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान निर्धारित मानकों के अनुरूप स्वच्छ एवं उच्च कोटि की वर्दी धारण करने तथा आमजन के साथ शालीन, संवेदनशील एवं मधुर व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत पुलिस कर्मियों एवं आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ व चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से दौड़ लगवाई गई। अनुशासन, एकरूपता एवं टीम भावना विकसित करने हेतु टोलीवार ड्रिल का अभ्यास भी कराया गया।
परेड के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा पीआरवी-112 के वाहनों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में वाहनों में लगे लाईट, हूटर, पीए सिस्टम आदि की गहन जांच की गई। साथ ही पीआरवी में उपलब्ध दंगा नियंत्रण एवं सुरक्षा उपकरणों की स्थिति की जांच करते हुए संबंधित पुलिस कर्मियों से उनकी जानकारी ली गई। पीआरवी के रिस्पॉन्स टाइम को प्रभावी बनाए रखने हेतु सख्त दिशा-निर्देश भी दिए गए। इसके पश्चात महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर मेंस, कैंटीन, बैरक, पुलिस आवासीय परिसर तथा रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण स्थलों का निरीक्षण किया गया। साफ-सफाई, अनुशासन, सुरक्षा एवं समग्र व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक निर्देश प्रदान किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर उनके आवास, भोजन, प्रशिक्षण, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। कर्मचारियों की उपस्थिति, रहन-सहन, खान-पान एवं अन्य समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित निराकरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर श्री संकल्प दीप कुशवाह, प्रतिसार निरीक्षक श्री किशन लाल गौतम सहित रिजर्व पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित












