एटा में पत्नी को साथ ले जाने की जिद में युवक टावर पर चढ़ा, 2 घंटे हाईवोल्टेज ड्रामा

एटा में पत्नी को साथ ले जाने की जिद में युवक टावर पर चढ़ा, 2 घंटे हाईवोल्टेज ड्राम

संवाददाता योगेन्द्र सिंह एटा। जनपद के मलावन थाना क्षेत्र के एक कस्बे में उस समय हड़कंप मच गया जब अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे एक युवक ने मना किए जाने पर मोबाइल टावर पर चढ़कर हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी कुछ दिन पहले अपने मायके आई हुई थी। युवक उसे वापस ले जाने के लिए ससुराल पहुंचा, लेकिन पत्नी ने साथ जाने से इनकार कर दिया। इसी बात से नाराज होकर युवक पास में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और ऊपर बैठकर हंगामा करने लगा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे तक युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह पत्नी को साथ ले जाने की जिद पर अड़ा रहा। पुलिस के काफी प्रयासों के बावजूद जब युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ तो मामला और गंभीर हो गया।

फिलहाल युवक टावर पर ही बैठा हुआ है और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। पुलिस और स्थानीय लोग उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें एटा में पराली जलाने से 14 बीघा गेहूं की फसल राख, चार किसान प्रभावित

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें